रानीखेत में भाजपा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में बोली राज्य सभा सांसद डॉ कल्पना सैनी-भाजपा सत्ता सुख के लिए नहीं अपितु राष्ट्र सेवा के लिए सत्ता में

ख़बर शेयर करें -

रामेश्वर गोयल

रानीखेत: यहां छावनी परिषद के बहुद्देशीय सभागार में आयोजित भाजपा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य डॉ. कल्पना सैनी ने कहा कि भाजपा का गठन ही समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के विकास और राष्ट्र सेवा के लिए हुआ है। भाजपा सत्ता सुख के लिए नहीं अपितु राष्ट्र के विकास के लिए सत्ता में आई है।

इससे पूर्व राज्य सभा सांसद डॉ कल्पना सैनी ने‌ दीप प्रज्वलित कर प्रबुद्ध जन सम्मेलन का शुभारंभ किया। डॉ सैनी का यहां पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। महिला कार्यकर्ताओं एवं सैनिक प्रकोष्ठ के कर्नल टी. डी. पांडे आदि ने उन्हें पारम्परिक ऐपण कलाकृति स्मृति चिह्न के रुप में भेंट की, वहीं महिला मोर्चा की प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विमला रावत ने‌ उन्हें पारम्परिक पिछोड़ा ओढ़ा कर स्वागत किया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए सांसद डॉ. सैनी ने कहा कि उत्तराखंड में भारत सरकार ऐतिहासिक कार्य कर रही है। कहा कि मोदी सरकार ने विश्व में देश का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के दिन से भाजपा सेवा पखवाड़ा मना रही हैं प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है वह‌ सेवा भाव से जनता के मध्य जाए साथ ही मोदी सरकार की जनोन्मुखी योजनाओं का लाभ जनता तक‌ ले‌ जाए।

इस मौके पर मंच पर‌ पूर्व दायित्व धारी नरेंद्र रौतेला,जिला महामंत्री प्रेम शर्मा,छावनी परिषद मनोनीत सदस्य मोहन नेगी, नगर अध्यक्ष राजेंद्र जसवाल,पूर्व जिलाध्यक्ष मदन मेहरा,दीप भगत, एडवोकेट जी डी करगेती मौजूद रहे।

इससे पूर्व डा.सैनी का आयोजन स्थल पर पहुंचने पर जिला पंचायत सदस्य धन सिंह रावत, नगर महामंत्री ललित मेहरा,पूर्व जिला महामंत्री दर्शन बिष्ट, विनोद भट्ट, पूर्व नगर महामंत्री चंदन भगत, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पावस‌ जोशी, विनोद भार्गव,अल्प संख्यक मोर्चा के सुल्तान खान कमल कुमार कैलाश बिष्ट ‘कैली’ आदि ने पुष्पगुच्छ से स्वागत किया।