मुनस्यारी में बड़ा हादसा, बोलेरो वाहन खाई में गिरा, नौ से अधिक लोगों की मौत (देखें वीडियो) सीएम ने जताया गहरा दुःख
पिथौरागढ़ के मुनस्यारी में बड़ा सड़क हादसा सामने आया है, जानकारी के मुताबिक मुनस्यारी में होकरा गोदाम के पास वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिरा है। जिसमें 9 लोगो की मौत की खबर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर गहरा दुःख जताते हुए संवेदना व्यक्त की हैं।
इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है, होकरा मंदिर से ठीक पहले खाई में बोलेरो वाहन गिरा है, पिथौरागढ़ से भी टीम मौके के लिए जा रही है, मुख्यालय से घटना स्थल करीब 3 घंटे की दूरी पर है। मुनस्यारी का वह क्षेत्र बागेश्वर जिले के समीप में है, हादसे की सूचना डीएम बागेश्वर अनुराधा पाल ने बताया पिथौरागढ़ में हुए हादसे के बाबत टीम रवाना हुई।

ADVERTISEMENTS


दीपक रावत बने स्व. डी.सी. पांडे स्मृति कैरम प्रतियोगिता के एकल चैम्पियन
जिला स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में जे. एंड जे. सिटी मॉन्टेसरी स्कूल की शानदार सफलता