भाजपा कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण कर और केक काटकर मनाया पीएम मोदी का बर्थ डे

ख़बर शेयर करें -

रानीखेतः यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन आज पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आज सुभाष चौक के समीप भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम किया गया जिसमें देवदार, बांज ,काफल आदि वृक्षों के पौधे रोपे गए। साथ ही स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर और केक काटकर जन्मदिन की खुशी मनायी।सम्पूर्ण कार्यक्रम भाजपा नगर अध्यक्ष राजेन्द्र जसवाल के संयोजन में हुआ।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओ में यहां खासा उत्साह देखा गया। कार्यकताओं ने प्रधानमंत्री के यशस्वी एवं दीर्घायु की कामनि करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में देश में युगांतकारी परिवर्तन हुआ है आगे भी देश उनके नेतृत्व में विश्व का सिरमौर बनेगा। ने पार्टी के प्रति अपने समर्पण को प्रदर्शित किया। प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य ,उज्ज्वल भविष्य की कामना करते वक्ताओं ने कहा की नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में राष्ट्र निरंतर विकास की ओर अग्रसर है अंतरराष्ट्रीय पटल पर देश की मजबूत व आत्मनिर्भर छवि बनी है।इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता मदन सिहं माहरा ने केक काटा।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष दीप भगत, मदन सिंह मेहरा, पूर्व छावनी उपाध्यक्ष मोहन नेगी, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री नरेंद्र रौतेला पूर्व नगर अध्यक्ष चंदन भगत विनोद भार्गव,, देवी दत्त बिष्ट ,महिला मोर्चा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विमला रावत, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष रेखा पांडे, उपाध्यक्ष भावना पालीवाल दीप्ति बिष्ट श्रीमती उमा रावत, नगर मंत्री प्रकाश कुवार्बी, सभासद नगर पालिका चिलियानौला मदन कुवार्बी, भाजयुमो नेता शशांक रावत , रमेश जोशी, पूर्व नगर उपाध्यक्ष रमेश जोशी, नगर उपाध्यक्ष भुवन चंद्र पाठक अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष विपिन भार्गव, महामंत्री महिला मोर्चा श्रीमती नेहा भट्ट ,चंपा भंडारी शहनाज रोशन, रईसा, कमला फुलेरा ,नीमा अधिकारी ,गीता बेलवाल ,भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष पावस जोशी, साहिल बेलवाल, भाजयुमो नगर अध्यक्ष कैलाश बिष्ट भुवन बिष्ट ,गौरव बिष्ट, भूपेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे।