भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम धामी का जन्मदिन अस्पताल में मनाया, मरीजों को बांटे फल और पूछी खैरियत

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन यहां कार्यकर्ताओं ने संकल्प दिवस के रुप में मनाया।कार्यकर्ताओं द्वारा गोविंद सिंह माहरा राजकीय चिकित्सालय में मरीजों का हालचाल जाना गया और फल वितरण किया गया।

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ के के पांडे के साथ चिकित्सालय से संबंधित समस्याओं पर चर्चा की गई।  कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हुए उनके द्वारा राज्य के विकास के लिए किए जा रहे विकास कार्यों को जनता के द्वार तक ले जाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री प्रेम शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष मदन मेहरा, छावनी परिषद के मनोनीत सभासद मोहन नेगी, राज्य आंदोलनकारी मोहनी मौलेखी , दीप भगत ,पूर्व नगर अध्यक्ष हंसा दत्त बवाड़ी, चंदन भगत, विनोद भार्गव, महिला मोर्चा प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी विमला रावत, शंकर दत्त बुधौडी़, ललित पंत, सभासद नगर पालिका उमा रावत ,नगर महामंत्री ललित मेहरा, विपिन भार्गव ,दर्शन बिष्ट ,जिला सोशल मीडिया प्रभारी दीप्ति बिष्ट, रेखा आर्य ,श्रीमती शाह अनु सोनकर ,ललित भगत सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।