भाजपा के जिला कार्यालय का ताड़ीखेत में हुआ शुभारंभ, स्थापना दिवस पर पार्टी को मजबूत बनाने का किया गया आह्वान

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत: यहां भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर‌ पर‌ ताड़ीखेत में भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय का विधिवत उद्घाटन प्रदेश उपाध्यक्ष बलवंत सिंह भोर्याल और रानीखेत विधायक प्रमोद नैनवाल द्वारा मंत्रोच्चारण के बीच फीता काटकर‌ किया गया।

इस मौके पर पार्टी के ध्वज का आरोहण भी किया गया। तदोपरांत कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव संबोधन को देखा -सुना। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं से सरकार की जनोन्मुखी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने और पार्टी संगठन की मजबूती के लिए एकजुटता से कार्य करने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  आर्मी पब्लिक स्कूल की छात्रा रिया राज्य स्तरीय एथलीट मीट में 800 मीटर दौड़ में रहीं अव्वल

इस अवसर‌ पर प्रदेश उपाध्यक्ष बलवंत सिंह भोर्याल,जिला सह प्रभारी शिव सिंह बिष्ट, जिलाध्यक्ष श्रीमती लीला बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष विमल भट्ट, विधायक प्रमोद नैनवाल, पूर्व विधायक महेश नेगी, जिला महामंत्री विनोद भट्ट,पूरन रजवार, मंडल अध्यक्ष ताड़ीखेत मुकेश पाण्डे,मंडल अध्यक्ष बिनसर महादेव राम सिंह, मंडल महामंत्री रमेश खनआयत,मंजीत भगत, पूर्व जिलाध्यक्ष दीप भगत, जिला उपाध्यक्ष ध्यान सिंह नेगी, प्रमोद रावत, राजेन्द्र आर्या, जिला पंचायत सदस्य धन सिंह रावत, सोनू फर्त्याल, प्रदेश महिला मोर्चा पूर्व मीडिया सह प्रभारी विमला रावत,मदन रावत, गिरीश भगत, घनश्याम भट्ट, कैलाश उप्रेती आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छावनी परिषद‌ रानीखेत ने चलाया विशेष सफाई अभियान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *