रानीखेत गोविंद सिंह मेहरा अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों और कर्मचारियों की कमी, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री विमला रावत ने स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात कर बतायी समस्याएं

ख़बर शेयर करें -

​रानीखेत। पर्वतीय क्षेत्र के प्रमुख चिकित्सा केंद्र गोविंद सिंह मेहरा राजकीय उप जिला चिकित्सालय रानीखेत की चरमराती व्यवस्थाओं और कर्मचारियों की कमी को लेकर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री विमला रावत ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल से मुलाकात कर चिकित्सालय की समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की है।

​स्वास्थ्य मंत्री को दिए ज्ञापन में विमला रावत ने अवगत कराया कि रानीखेत का यह एकमात्र प्रमुख चिकित्सालय है, जहां न केवल स्थानीय लोग बल्कि बागेश्वर, भिकियासैंण, सल्ट, द्वाराहाट तथा गढ़वाल क्षेत्र के सीमावर्ती गांवों से भी बड़ी संख्या में मरीज इलाज कराने आते हैं। हालांकि, वर्तमान में अस्पताल गंभीर समस्याओं और स्टाफ की भारी किल्लत से जूझ रहा है, जिससे मरीजों को समुचित उपचार नहीं मिल पा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस 11अक्टूबर को एम‌ एन श्रीवास्तव हॉस्पिटल कालिका में लगेगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर

उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री को बताया कि चिकित्सालय में हृदय रोग विशेषज्ञ (कार्डियोलॉजिस्ट) का पद खाली है। वहीं, डायलिसिस यूनिट के संचालन के लिए नेफ्रोलॉजिस्ट और पैथोलॉजी लैब के लिए पैथोलॉजिस्ट की तत्काल आवश्यकता है। अस्पताल के एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट भी आगामी मार्च माह में सेवानिवृत्त हो रहे हैं, जिससे अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे सुविधाएं प्रभावित होने का खतरा मंडरा रहा है।सपोर्टिंग स्टाफ की भारी कमी का जिक्रकरते हुए महिला नेत्री ने उन्हें बताया कि पूरे चिकित्सालय में केवल 4 वार्ड ब्वॉय और 2 वार्ड आया ही तैनात हैं, जिससे मरीजों की देखभाल में भारी दिक्कतें आ रही हैं। इसके अलावा पोस्टमार्टम सहायक के भी केवल 3 पद ही कार्यरत हैं।

यह भी पढ़ें 👉  आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत में शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी की प्रतिमा का अनावरण

​भाजपा प्रदेश मंत्री विमला रावत ने स्वास्थ्य मंत्री से अनुरोध किया है कि जनहित और पर्वतीय क्षेत्र के मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए चिकित्सालय में खाली पड़े विशेषज्ञ डॉक्टरों के पदों को जल्द भरा जाए तथा चतुर्थ श्रेणी व सहयोगी कर्मचारियों की तैनाती की जाए, ताकि स्थानीय व दूर-दराज से आने वाले मरीजों को राहत मिल सके।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  राजकीय इंटर कॉलेज शेर में सड़क सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित, पोस्टर प्रतियोगिता सहित हुई अनेक गतिविधियां
Ad Ad Ad