ब्रेकिंग- यहां कार पांच सौ मीटर गहरी खाई में गिरी, पुलिस बल रेस्क्यू कार्य में जुटा
नैनीताल -जिले के कोटाबाग विकास खंड में सड़क हादसे की खबर है। यहां दिल्ली नम्बर की कार गहरी खाई में गिर गई जिसकारण लोगों के हताहत होने की खबर है हालांकि हताहत होने वालों की सही संख्या पता नहीं चल पाई है।
कोटाबाग विकासखण्ड के बघनी पुल के निकट देवी पुरा सौड़ मोटर मार्ग में एक कार के करीब पांच सौ मीटर गहरी खाई में गिरने की खबर है। एसपी क्राइम सहित पुलिस बल मौके पर पहुंच रेस्क्यू कार्य में जुटा है।

ग्राम सभा ऐरोड़ में भव्य रूप में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भाजपा नेता, पूर्व सहायक सेना नायक एस एस बी,दीप पांडे रहे मुख्य अतिथि
एपीएस रानीखेत के प्राचार्य कमलेश जोशी ने पूर्ण किए प्रधानाचार्य के रूप में 25 वर्ष