ब्राइट पब्लिक स्कूल चौकुनी और रीना चिल्ड्रंस ऐकडमी में नन्हें -मुन्नों ने मनाया बाल दिवस

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत: यहां रीना चिल्ड्रंस एकेडमी जूनियर हाईस्कूल रानीखेत और ब्राइट पब्लिक स्कूल चौकुनी में बाल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इस अवसर पर जहां चाचा नेहरु को याद करते हुए बच्चों के प्रति उनके लगाव को याद किया गया वहीं बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं।

यह भी पढ़ें 👉  चितई गोल्ज्यू मंदिर से चलकर रानीखेत में पहुंची उत्तराखंड न्याय यात्रा, ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ का दिया संदेश

ब्राइट पब्लिक जूनियर हाई स्कूल चौकुनी में देश के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी का 134 जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया. इनके जन्मदिन पर विद्यालय में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता. सुलेख प्रतियोगिता. आर्ट प्रतियोगिता. शब्द लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरुस्कार दिया गया. इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक नंदन सिंह नेगी. प्रधानाचार्य नरेन्द्र कुमार. शिक्षक भुवन बिष्ट. मनीष आर्य. विनीता आर्य. बबिता आर्य. और अंजली नेगी सहित विद्यालय के नन्हें मुन्ने छात्र छात्राएं उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या और पति के बीच विवाद पर सीएम धामी का बड़ा बयान, कहा– '22 साल बाद आरोप क्यों? कानून करेगा फैसला'
ब्राइट पब्लिक जूहा चौकुनी

इधर‌,रीना चिल्ड्रंस एकेडमी जूनियर हाईस्कूल में इस अवसर पर अनेक कार्यक्रम हुए। बच्चों के चाचा नेहरु का जन्म दिवस केक काटकर मनाया गया।इस अवसर पर खेलकूद प्रतियोगिता भी हुई।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 18 वर्षीय नवविवाहिता कोहिनूर हत्याकांड: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि, पति समेत चार आरोपी गिरफ्तार
रीना चिल्ड्रंस एकेडमी में कार्यक्रम
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad