रीना चिल्ड्रेन एकेडमी में राज्य स्थापना दिवस एवं दीपावली के अवसर पर दीया डेकोरेशन और ड्राइंग कम्पिटीशन में बच्चों ने उत्साहपूर्वक किया प्रतिभाग
रानीखेत-रीना चिल्ड्रेन एकेडमी जूनियर हाईस्कूल में राज्य स्थापना दिवस एवं दीपावली के अवसर पर नन्हें मुन्ने बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। दीया डेकोरेशन और ड्राइंग कम्पिटीशन में बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
राज्य स्थापना दिवस के अवसर विद्यालय में बच्चों की विभिन्न मनोरंजक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। बच्चों ने उत्तराखंड की इतिहास, संस्कृति और परिस्थितियों का कुमाउनी में वाचन किया। इस अवसर पर बच्चों की दीया डेकोरेशन और ड्राइंग कम्पिटीशन का आयोजन किया गया। विद्यालय संचालक श्रीमती निर्मला अनिल सिंह और श्री अनिल कुमार सिंह ने बच्चों व विद्यालय परिवार को राज्य स्थापना दिवस और दीपावली की शुभकामनाएं दीं।










ADVERTISEMENTS


राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत छात्र संघ चुनाव : नामांकन प्रपत्रों की जांच के बाद घोषित हुए वैध प्रत्याशी
रानीखेत में गणपति की विसर्जन शोभायात्रा भव्यता के साथ निकली, हांडी फोड़ कार्यक्रम रहा आकर्षण का केंद्र