मां नंदा- सुनंदा अंतरविद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में सिटी मांटेसरी स्कूल विजय रहा

ख़बर शेयर करें -


रानीखेत -मिशन इंटर कॉलेज परिसर में चल रहे मां नंदा- सुनंदा अंतरविद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में सीएमएस ने केंद्रीय विद्यालय रानीखेत को कड़े और संघर्षपूर्ण मुकाबले में पराजित किया।

प्रतियोगिता के मुख्य संयोजक भूपेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 16 विद्यालय की टीमों ने प्रतिभाग किया।फाइनल मुकाबले के मुख्य अतिथि जुबेदा अहमद सेवा निवृत पूर्व उप जिला क्रीड़ा अधिकारी रहे. विजेता टीम को ट्रॉफी भरत पांडे द्वारा दी गई और उपविजेता टीम को ट्रॉफी श्री कमलेश बिष्ट द्वारा प्रदान की गई.

यह भी पढ़ें 👉  कुछ ही घंटों में नवनिर्वाचित छात्र संघ अध्यक्ष विनीत सिंह कुवार्बी ने एनएसयूआई (NSUI) में शामिल होने की खबरों का किया खंडन

इस अवसर पर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार श्री नमन गोदियाल ( सीएमएस स्कूल) को भूपेंद्र परिहार द्वारा दिया गया और सबसे अनुशासित टीम का पुरस्कार राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिलियानौला को सुदर्शन कुमार के द्वारा दिया गया. इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख हीरा रावत , विमल भट्ट , महेश आर्य, अल्मोड़ा फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष हरीश कनवाल, हरीश लाल शाह संरक्षक नंदा -सुनंदा महोत्सव समिति रानीखेत ,ग्राम प्रधान ऋतु आर्य ,महेंद्र रावत, राजेश कुमार, यतीश रौतेला, संतोष भट्ट, दीप पंत , गौरव भट्ट अंकुर जयाल ,अजय चंद, दिव्यांश जोशी, दीपक पंत ,विपुल पवार. हेम भंडारी आदि मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें 👉  गोविंद मेमोरियल स्प्रिंग फील्ड पब्लिक स्कूल में अंतरिक्ष थीम पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित

हितेश नेगी विनोद कुमार श्री विनय कुमार दीपक मेहरा ललित बिष्ट नरेंद्र सिंहआदि उपस्थित रहे. इस अवसर पर रानीखेत के कई गणमान्य व्यक्ति और खेल प्रेमी उपस्थित रहे. मंच का संचालन राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के व्यायाम अध्यापक श्री मनमोहन देव द्वारा किया गया. इस प्रतियोगिता के मुख्य आयोजक श्री भूपेंद्र परिहार ने बताया कि जल्द ही रानीखेत में अंडर 14 विद्यालय स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन होगा. इस अवसर पर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष श्री प्रभात रावत द्वारा विजेता और उपविजेता टीम को किट देने की घोषणा की गई.

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत महाविद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष विनीत कुवार्बी और उपाध्यक्ष कार्तिकेय ने थामा कांग्रेस छात्र संगठन एन एसयूआई का दामन
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad