अमर उजाला शिक्षक सम्मान समारोह में प्रधानाचार्य अजय जोशी सम्मानित, शिक्षा मंत्री ने प्रदान किया स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। दैनिक समाचार पत्र अमर उजाला की ओर से आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह-2026 में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय कार्य करने पर राजकीय इंटर कॉलेज बग्वालीपोखर (अल्मोड़ा) के प्रधानाचार्य अजय जोशी को सम्मानित किया गया। हल्दूचौड़ स्थित ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के सभागार में आयोजित समारोह में शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने प्रधानाचार्य अजय जोशी को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।

समारोह में कुमाऊं मंडल के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों एवं प्रधानाचार्यों को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य और उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के साथ उनके व्यक्तित्व निर्माण और उन्हें बेहतर नागरिक बनाने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। उन्होंने शिक्षकों से अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  कुछ ही घंटों में नवनिर्वाचित छात्र संघ अध्यक्ष विनीत सिंह कुवार्बी ने एनएसयूआई (NSUI) में शामिल होने की खबरों का किया खंडन

राजकीय इंटर कॉलेज बग्वालीपोखर के प्रधानाचार्य अजय जोशी शिक्षा के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, अनुशासन और विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने में उनके योगदान को सराहा गया है। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें पूर्व में भी कई पुरस्कार एवं सम्मान प्राप्त हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मां नंदा- सुनंदा अंतरविद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में सिटी मांटेसरी स्कूल विजय रहा

अमर उजाला की ओर से शिक्षक सम्मान के लिए चयनित किए जाने पर प्रधानाचार्य अजय जोशी ने समाचार समूह का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके लिए गौरव का विषय है और इससे उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  गोविंद मेमोरियल स्प्रिंग फील्ड पब्लिक स्कूल में अंतरिक्ष थीम पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित

प्रधानाचार्य अजय जोशी को सम्मान मिलने पर विभिन्न संगठनों से जुड़े जनप्रतिनिधियों, विद्यालय परिवार, शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं उनके शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad