कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने द्वाराहाट थाने में चित्तपुर के भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ दी तहरीर, कार्रवाई की मांग की

ख़बर शेयर करें -

द्वाराहाट: यहां पुलिस थाने में कांग्रेस जिलाध्यक्ष नारायण सिंह रावत ने कर्नाटक के चित्तपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को परिवार सहित जान से मारने की धमकी की प्राथमिकी दर्ज कराने हेतु तहरीर सौंपी है।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राम सभा ऐरोड़ में भव्य रूप में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भाजपा नेता, पूर्व सहायक सेना नायक एस एस बी,दीप पांडे रहे मुख्य अतिथि

थानाध्यक्ष राजेश यादव को दी गई तहरीर में कहा गया है कि वे यह तहरीर प्राथमिकी दर्ज करने हेतु प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर कर्नाटक के चित्तपुर से भाजपा विधायक मणिकांत राठौड़ के खिलाफ दे रहे हैं जिन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी है। तहरीर में मणिकांत के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की‌ मांग की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  यहां स्वीकृति के 12साल बाद भी सड़क नहीं, मरीजों को डोली के सहारे लाना पड़ता है मुख्य मार्ग तक, ग्रामीणों ने किया चुनाव बहिष्कार का ऐलान

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad