विधायक महेश जीना ने किया हिनौला से काने खलपाटी मोटर मार्ग के पुनर्निर्माण कार्य का शिलान्यास
सल्ट (अल्मोड़ा): आज प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत हिनौला से काने खलपाटी मोटर मार्ग के पुनर्निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास क्षेत्रीय विधायक महेश जीना द्वारा किया गया। 12.4 किलोमीटर लंबे इस महत्वपूर्ण मार्ग के पुनर्निर्माण कार्य की कुल स्वीकृत लागत ₹147.21 लाख है।
।इस अवसर पर अपने संबोधन में विधायक महेश जीना ने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और बेहतर सड़क कनेक्टिविटी के लिए वे निरंतर प्रतिबद्ध हैं। उनका स्पष्ट लक्ष्य है कि सल्ट के अंतिम छोर पर स्थित ग्रामीण क्षेत्रों तक सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सुविधाएं बेहतर और सुलभ रूप में पहुंचें। यह मोटर मार्ग स्थानीय ग्रामीणों की राह आसान करने के साथ-साथ क्षेत्र की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुजीत चौधरी (मंडल अध्यक्ष, सल्ट), नरेंद्र भंडारी, विक्रम बिष्ट, कुंदन बिष्ट, दिनेश पंवार, साथ ही संबंधित कार्यदायी विभाग के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

विधायक महेश जीना ने किया हिनौला से काने खलपाटी मोटर मार्ग के पुनर्निर्माण कार्य का शिलान्यास
आंदोलनकारी तुला सिंह तड़ियाल की पुस्तक ‘संघर्षो का सफर’का विमोचन, चार दशकों के जनसंघर्षो पर आधारित है पुस्तक