कांग्रेस ने रानीखेत विधानसभा क्षेत्र में की पदयात्रा की शुरुआत,सरकार की विफलताओं को बनाया निशाना

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत :- आज रविवार यहां अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार राष्ट्रीय समन्वयक मुनेद्र सिंह भदौरिया,महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय समन्वयक सुमित्रा कुमारी यादव एवं क्षेत्रीय विधायक ,उप नेता प्रतिपक्ष करन माहरा के नेतृत्व में रानीखेत नगर में आसमान छूती महंगाई, भ्रष्टाचार , महिला सुरक्षा ,बढती़ बेरोजगारी और तेल व रसोई गैस की कीमतों में निरंतर वृद्धि के खिलाफ पद यात्रा निकाली गई जिसमें स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
पैदल यात्रा में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में झंडे और भ्रष्टाचार,महंगाई ,महिला सुरक्षा ,बेरोजगारी को लेकर नारे लिखी तख्तियां लिए थे एवं सरकार की विफलताओं के खिलाफ नारेबाजी करते चल रहे थे।

पदयात्रा में मुख्य रूप से ब्लॉक प्रमुख ताड़ीखेत हीरा सिंह रावत ,जिलाध्यक्ष महेश आर्य ,पीसीसी सदस्य कैलाश पांडे ,ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव ,नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट,बीडीसी सदस्य अमित पांडे, बीडीसी सदस्य विपिन कडाकोटी ,प्रभारी भिकियासेन हेमंत माहरा, जिलापंचायत प्रतिनिधि चंदन बिष्ट, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष यतीश रौतेला , एन एस यू आई अध्यक्ष कमल कुमार ,विश्व विजय सिंह माहरा ,नगर उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार ,उपाध्यक्ष दीप उपाध्याय ,सोशल मीडिया अध्यक्ष अमन शेख ,प्रमोद पाल ,हबीब भाई , हेमंत बिष्ट ,संदीप बंसल ,जितेंद्र जयाल ,हरीश राम ,प्रजापति पांडे, लक्ष्मण सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। गौरतलब है कि केंद्र और राज्य की विफलताओं को जनता तक ले जाने और सरकार का उसकी गलत नीतियों के प्रति ध्यान दिलाने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से पद यात्रा का कार्यक्रम दिया गया है जिसकी शुरूआत आज विधान सभा क्षेत्र में रानीखेत से हुई।