कांग्रेस ने रसोई गैस वृद्धि के खिलाफ किया प्रदर्शन,भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार का फूंका पुतला

ख़बर शेयर करें -

रानीखेतः कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के निर्देशानुसार आज यहां गांधी चौक मेें रसोई गैस सिलेंडर के मूल्य में निरंतर वृद्धि के विरोध मे जिला/ब्लॉक और नगर कांग्रेस कमेटी ने केंद्र व राज्य सरकार का पुतला दहन किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार के सारे वादे झूठे व केवल चुनावी जुमले साबित हुए हैं।आज एक ओर जहां गरीब जनता महंगाई से त्रस्त है वहीं बढ़ती महंगाई से आम आदमी का बजट भी गड़बड़ा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ताडी़खेत में आयोजित चार दिवसीय विधानसभा स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता में अल्मियाकाडे न्याय पंचायत ने जीती चैंपियनशिप ट्राफी

कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव, कैलाश पांडेय, व्यापार मंडल महासचिव संदीप गोयल, पूर्व प्रवक्ता अतुल जोशी, कार्यकारी अध्यक्ष पंकज जोशी, ज्येष्ठ प्रमुख मोहन सिंह नेगी, विश्व विजय सिंह माहरा, संदीप चौरसिया, चरण जसवाल, पंकज गुरुरानी, कुलदीप कुमार, प्रमोद पाल, संदीप बंसल, दीप उपाध्यक्ष, सोनू सिद्दकी, अंकित मेहरा आदि लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय युवा दिवस 12जनवरी को भाजयुमो करेगी रानीखेत नगर में स्वदेशी संकल्प दौड़ 2026का आयोजन

Ad Ad