कांग्रेस की सदस्यता अभियान बैठक:प्रत्येक विधान सभा में 10 हजार सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य

ख़बर शेयर करें -

रानीखेतः प्रत्येक विधान सभा में 10 हजार सदस्य बनाने के संकल्प के साथ यहां कांग्रेस का सदस्यता अभियान आरम्भ हुआ। स्थानीय होटल सेवंटीन में हुई कांग्रेस की सदस्यता अभियान बैठक में सदस्यता अभियान के प्रदेश प्रमुख राजेन्द्र भंडारी ने कांग्रेस परिवार का विस्तार करने के लिए कांग्रेसकार्यकर्ताओं से कमर कसने को कहा।
बैठक में पांच साल के लिए सदस्यता अभियान की शुरूआत करने के साथ कार्यकर्ताओं को सक्रिय सदस्य बनाते हुए प्रत्येक विधान सभा में ऐसे दस हजार सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। कहा गया कि प्रत्येक सक्रिय सदस्य 25 प्राथमिक सदस्य बनाएगा। प्रत्येक विधान सभा में एक सक्रिय सदस्य को विधान सभा संयोजक और एक को जिला संयोजक नियुक्त किया जाएगा।सदस्यता अभियान की अंतिम तिथि पार्टी नेतृत्व ने 31 अक्टूबर निर्धारित की है।
बैठक में मुख्यरूप से पूर्व विधायक द्वाराहाट,सल्ट क्षेत्र वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री गंगा पंचोली, क्षेत्र प्रमुख ताडी़खेत हीरा रावत, जिलाध्यक्ष महेश आर्या, सहित नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट,ब्लाक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव, पूर्व प्रमुख रचना रावत, पूर्व प्रमुख स्याल्दे भगवती रिखाडी़,कुबेर सिंह कठायत,संजय रावत,दीप चंद्र खुल्बे, कैलाश पांडे ,कमलेश बोरा, कैलाश पंत ,दिगम्बर सिंह ,पूरन मावडी़,दीपक बिष्ट,रामलाल आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय इंटर कॉलेज कुनेलाखेत में लगा सिकल सेल एनीमिया परीक्षण शिविर