छावनी इंटर कॉलेज में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत– छावनी इंटर कॉलेज सभागार में छावनी परिषद द्वारा 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। सांस्कृतिक विविधता से पूर्ण कुमाउनी, राजस्थानी, पंजाबी त एवं देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियों ने सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य अधिशासी अधिकारी आकाश शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि श्रीमती पायल शर्मा रही। मुख्य अधिशासी अधिकारी ने वीर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि हम सभी को अपने देश पर गर्व होता है लेकिन इससे भी महत्वपूर्ण यह है कि क्या देश भी हम पर गर्व करता है?हमें ऐसे कार्य करने चाहिए कि देश भी हम पर गर्व करेतभी हम विकसित भारत की संकल्पना को साकार कर सकते हैं। कार्यक्रम को नामित सदस्य मोहन नेगी ने भी सम्बोधित किया।अंत में प्रधानाचार्य डॉ भुवन चंद्र पांडेय ने सम्मानित अतिथियों का धन्यवाद एवं आभार ज्ञापित किया। संचालन एलिजाबेथ पैट्रिक ने किया।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत से मुंबई तक पीयूष खाती का सफर, अभिनय से बनाई अलग पहचान

इस अवसर पर छावनी परिषद के पूर्व सभासद संजय पंत, चिकित्सा अधिकारी डॉ पवन तिवारी, कमल फर्त्याल, अकील सिद्दीकी,एपी सिंह, गोपाल राम, गोपाल बिष्ट, देवेंद्र राणा, चंद्र भानु सिंह, आदित्य सक्सेना, विनीता लोहनी, मंजू पुजारी, प्रमोद राज सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाएं, छात्र -छात्राएं, कर्मचारी व अभिभावक मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्ज़ा, अध्यक्ष पद पर मिनी लटवाल और उपाध्यक्ष पद पर भावना जोशी निर्विरोध निर्वाचित
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad