व्यापारी को पितृशोक,व्यापार मंडल व अन्य संगठनों ने जताया गहरा दुःख
रानीखेत:नगर के व्यापारी मोहम्मद अफ़ज़ल के पिताजी मोहम्मद अबरार(72 वर्ष) का देहांत हो गया । वो तहसील में पहले बिसारद के पद पर थे और बाद में अराइज़ नवीस का कार्य करते थे।
परिजनों ने बताया कि पिछले कुछ समय से वे बीमार थे, परंतु वर्तमान में उनका स्वास्थ्य ठीक था। अचानक ही उनकी तबीयत बिगडी़ और उनका देहांत हो गया।वह अपने पीछे दो पुत्र व एक पुत्री छोड़ गये हैं।
उनके देहांत पर रानीखेत से पूर्व विधायक करन माहरा, ब्लॉक प्रमुख हीरा रावत, पूर्व प्रमुख रचना रावत, नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, पी०पी०सी० सदस्य कैलाश पांडेय, कार्यकारी अध्यक्ष पंकज जोशी, हेमन्त नेगी, दिनेश गोयल, दीवान नेगी, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष भगवंत सिंह नेगी, दीपक अग्रवाल, राजेन्द्र बिष्ट, यतीश रौतेला आदि ने दुःख जताया।
इधर व्यापार मंडल ने भी मोहम्मद अबरार के देहांत पर शोक जताया। शोक जताने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष चौधरी, महासचिव संदीप गोयल, महिला उपाध्यक्ष नेहा मेहरा, उपाध्यक्ष दीपक पंत, कोषाध्यक्ष भुवन पांडेय, उपसचिव विनीत चौरसिया, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी आदि रहे।

ग्राम सभा ऐरोड़ में भव्य रूप में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भाजपा नेता, पूर्व सहायक सेना नायक एस एस बी,दीप पांडे रहे मुख्य अतिथि
एपीएस रानीखेत के प्राचार्य कमलेश जोशी ने पूर्ण किए प्रधानाचार्य के रूप में 25 वर्ष