डीएफओ अल्मोड़ा ने किया रानीखेत रेंज में लीसा कूपों का निरीक्षण,अनियमित लीसा विदोहकों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई के दिए निर्देश

रानीखेत : प्रभागीय वनाधिकारी अल्मोड़ा वन प्रभाग दीपक सिंह द्वारा आज रानीखेत रेंज में लीसा कूपों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अनियमित लीसा विदोहन करने वाले छेवकों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान प्रभागीय वनाधिकारी ने चीड़ वृक्षों से अनियमित लीसा विदोहन पर यथा एक वृक्ष पर एक से अधिक लीसा घाव लगाना, निर्धारित मानक से कम व्यास के चीड़ वृक्षों से लीसा कार्य पाये जाने पर संबंधित लीसा छेवक के विरुद्ध वन अपराध दर्ज कर दंडात्मक कार्रवाई और अवैध लीसा टीन जब्त करने हेतु संबंधित स्टाफ व वन क्षेत्राधिकारी रानीखेत को निर्देशित किया।

बताया कि अवैधानिक लीसा कार्य के लिए संबंधित लीसा छेवकों को पूर्व से ही चेतावनी पत्र जारी किए जाने, अनियमित लीसा घावों को क्रॉस का चिन्ह (×) बनाकर चिन्हित किये जाने के बावजूद अनियमित लीसा कार्य पाये जाने पर विभागीय कर्मचारियों द्वारा वन अपराध दर्ज कर जुर्माना वसूलने व लीसा टीन जब्त करने की कार्यवाही की जा चुकी है। अनियमित लीसा कार्य पर सुधार न होने की दृष्टि पर संबंधित लीसा छेवको को ब्लैक लिस्ट करने की कार्रवाई अमल में लायी जाएगी।


ग्राम सभा ऐरोड़ में भव्य रूप में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भाजपा नेता, पूर्व सहायक सेना नायक एस एस बी,दीप पांडे रहे मुख्य अतिथि
एपीएस रानीखेत के प्राचार्य कमलेश जोशी ने पूर्ण किए प्रधानाचार्य के रूप में 25 वर्ष