राज्यसभा के लिए दिनेश आर्य ने कराया नामांकन, मुख्यमंत्री धामी मंत्रियों, विधायकों के साथ रहे मौजूद, जीत मानी जा रही निश्चित
देहरादून -उत्तराखंड से राज्यसभा की खाली होने जा रही सीट के चुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन भाजपा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन तीन नामांकन पत्रों की बिक्री हुई जिसमें भाजपा से मात्र दिनेश आर्य का ही नामांकन हुआ।
नामांकन के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तीरथ सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत मंत्री, विधायक भी मौजूद रहे।नामांकन के बाद मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पार्टी ने एक सामान्य कार्यकर्ता को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है। पार्टी हर वर्ग का ख्याल रखती है और इस बार राज्यसभा उम्मीदवार में भी यही देखने को मिला है।
ADVERTISEMENTS




आनंदा डेयरी उत्पादों से भरा ट्रक खाई में गिरा, चालक ने कूद कर बचाई जान