डीएवी पब्लिक स्कूल ताड़ीखेत के योगेश ने 400 मीटर दौड़ में जीता रजत पदक, राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन

ख़बर शेयर करें -


रानीखेत। देहरादून के डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, डिफेंस कॉलोनी में 5 अक्टूबर को आयोजित डी.ए.वी. राज्य एवं जोनल स्तरीय खेल प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के 200 से अधिक विद्यार्थियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल ताड़ीखेत (रानीखेत) के कक्षा 9 के प्रतिभाशाली छात्र योगेश बिष्ट ने 400 मीटर दौड़ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उनके शानदार प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है। राष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 24-25 अक्टूबर को दिल्ली में आयोजित होगी।

यह भी पढ़ें 👉  आनंदा डेयरी उत्पादों से भरा ट्रक खाई में गिरा, चालक ने कूद कर बचाई जान

योगेश की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने उन्हें बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि योगेश राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन करेंगे।
विद्यालय के शिक्षकों ने भी योगेश की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें आगामी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएँ दीं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में हुआ प्रथम स्व. नरेश तलरेजा मेमोरियल ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप का भव्य आयोजन
Ad Ad Ad