महाष्टमी पर महाआरती से गूंज उठा दुर्गा मंडप,मां की भक्ति में सराबोर हुए नागरिक
रानीखेत: नगर में आज महाष्टमी के अवसर पर गांधी चौक स्थित मां दुर्गा पंडाल मेंं मां के दर्शन व पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की आमद निरंतर बनी रही। सायंकाल महा आरती में हर रोज की भांति बडी़ संख्या में लोगों ने शिरकत की और प्रसाद ग्रहण किया।
गांधी पार्क में भव्य रूप में सजाए गए पंडाल में स्थापित मां दुर्गा दरबार में माता की पूजा आज आठवें नवरात्र पर प्रातः मां महागौरी का भाव ग्रहण करते हुए सम्पन्न की गई जिसमें यजमान हीरा रावत और उनकी पत्नी रचना रावत रहे।पुरोहित विजय पांडे ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा सम्पन्न कराई साथ में पं.शेखर पंत ने सहयोग किया। माता के दर्शन व पूजा अर्चना के लिए पंडाल में दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। रात्रि 8 बजे महाआरती में खासी संख्या में भक्तजनों ने भाग लिया। इस अवसर पर हीरा रावत व रचना रावत ने भी महाआरती में शिरकत की और मां का आशीर्वाद लिया।
श्री दुर्गा महोत्सव समिति के अध्यक्ष अजय कुमार बबली ने कहा कि पूजा स्थल पर धार्मिक मर्यादा और अनुशासन का हर वर्ष की तरह पूरा ध्यान रखा जा रहा है। दुर्गा मंडप में आयोजन समिति के सहयोग से नित्य प्रति कार्यक्रम व्यवस्थित रूप से चल रहा है।


अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए करन माहरा के नेतृत्व में चिलियानौला में कांग्रेस ने निकाली न्याय यात्रा
महिला मोर्चा नव नियुक्त प्रदेश मंत्री विमला रावत का भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने किया स्वागत