द्वाराहाट के गवाड़ गांव में मवेशीखोर गुलदार आखिरकार पिंजरे में फंसा, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
द्वाराहाट -विकासखंड के गवाड़ गांव में मवेशीखोर गुलदार आज पिंजरे में कैद हो गया। चिकित्सकीय परीक्षण के बाद उसे मुख्यालय स्थित रेस्क्यू सेंटर भेजा जा रहा है। मवेशीखोर गुलदार के कैद होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
गुलदार प्रभावित गवाड़ क्षेत्र के ग्रामीणों की शिकायत पर वन विभाग ने करीब पांच दिन पूर्व पिंजरा लगाया था और लगातार गश्त जारी रखी। सोमवार को गश्त के दौरान वन कर्मियों ने पिंजरे में कैद गुलदार को देखा।
वन क्षेत्राधिकारी उमेश पांडे की अगुआई में वन कर्मी डिप्टी रेंजर मनमोहन तिवारी, ललित रौतेला तथा दिनेश भट्ट आदि मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि बसेरा और तकुल्टी में भी पिंजरे लगाए गए हैं। ग्रामीणों की मदद से पिंजरे को वाहन में चढ़ाकर चंथरिया लाया गया।जहां पशु चिकित्साधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार मौर्या द्वारा चिकित्सकीय परीक्षण किया गया।

राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय सौला में वेदना प्रबंधन थीम पर वृहद आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन