चिलियानौला नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पद पर कमलेश बोरा की पुनः नियुक्ति, शीर्ष नेतृत्व के प्रति जताया आभार

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत– रानीखेत-चिलियानौला नगरपालिका नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर कमलेश बोरा को पुनः मनोनीत किए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है।

अपनी नियुक्ति पर कमलेश बोरा ने कहा कि कांग्रेस परिवार ने एक बार फिर उन पर जो विश्वास और स्नेह व्यक्त किया है, उसके लिए वे जीवनभर ऋणी रहेंगे।उन्होंने उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व CWC मेंबर करन माहरा के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वरिष्ठ नेतृत्व का यह विश्वास उनके लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि संगठन और जनता की सेवा का एक पवित्र दायित्व है।

यह भी पढ़ें 👉  मिशन इंटर कॉलेज के छात्र मनीष बिष्ट और राउमावि चिलियानौला के छात्र निखिल कुमार का चयन‌ राज्य स्तरीय विद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ

कमलेश बोरा ने कहा कि वे इस विश्वास की कसौटी पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाना, प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान बनाए रखना तथा क्षेत्र की जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाना ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

उन्होंने कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों का भी आत्मीय धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। सभी के सहयोग और आशीर्वाद से वे संगठन को नई ऊर्जा और नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का हरसंभव प्रयास करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में गणपति की विसर्जन शोभायात्रा भव्यता के साथ निकली, हांडी फोड़ कार्यक्रम रहा आकर्षण का केंद्र

बताते चलें कि कमलेश बोरा इससे पूर्व भी रानीखेत-चिलियानौला नगरपालिका नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष का सफलतापूर्वक दायित्व निभा चुके हैं। उनके संगठनात्मक अनुभव, सक्रिय कार्यशैली और कार्यकर्ताओं के बीच मजबूत पकड़ को देखते हुए कांग्रेस नेतृत्व ने एक बार फिर उन पर विश्वास व्यक्त करते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत छात्र संघ चुनाव : नामांकन प्रपत्रों की जांच के बाद घोषित हुए वैध प्रत्याशी

इस मौके पर जिलाध्यक्ष दीपक किरौला, नगर अध्यक्ष रानीखेत कांग्रेस उमेश भट्ट, पी०सी०सी० सदस्य कैलाश पांडेय, नगर पालिका अध्यक्ष अरुण रावत, ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम अधिकारी,श्रीमती रमा माहरा, महिला जिलाध्यक्ष गीता पवार, महिला नगर अध्यक्ष नेहा माहरा, यूथ विधानसभा अध्यक्ष अंकिता पंत, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अतुल जोशी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष कल्पना आर्या, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल देव, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी सहित सभी कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad