ताडी़खेत ब्लॉक के ग्राम सभा बहरों में पेयजल की समस्या से जूझ रहे ग्रामीण, क्षेत्र पंचायत सदस्य विमला रावत ने मौके पर जाकर अधिकारियों को दी क्षतिग्रस्त पेयजल योजना की जानकारी
रानीखेत -ताडी़खेत ब्लॉक के ग्राम सभा बहरों में जीर्ण शीर्ण पानी के टैंक व पाइपलाइन तथा जलागम विभाग द्वारा पूर्व में बनाए टैंक पूर्णतया क्षतिग्रस्त हैं जिसकारण ग्रामीणों पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है।
बी डी सी सदस्य विमला रावत ने जीर्ण-शीर्ण पेयजल लाइन व टैंक का निरीक्षण किया तथा पूर्णतया क्षतिग्रस्त टैंक के कारण ग्रामीणों के समक्ष उत्पन्न पेयजल समस्या से जल संस्थान जल निगम के अधिकारियों को मौके से ही अवगत कराया।
श्रीमती विमला रावत ने अधिकारियों को पूर्व में लिखित पत्राचार का संदर्भ ग्रहण कराते हुए तुरंत कार्यवाही के लिए आग्रह किया। बताया कि पूर्व में इस विषय को जिलाधिकारी के संज्ञान में लाया गया था। श्रीमती रावत ने बताया कि अधिकारियों ने आश्वस्त किया है कि तत्संबंध में सकारात्मक कार्यवाही तुरंत की जाएगी। श्रीमती विमला रावत ने सरकार द्वारा पुराने जल स्रोतों का पुनर्निर्माण तथा जल संरक्षण व जल संवर्धन योजना के तहत जो मुहिम चलाई जा रही है उस विषय को ग्राम वासियों के मध्य रखा जिससे आने वाले भविष्य में पानी की किल्लत से न जूझना पड़े ।पुरानी पीढ़ी के लोग जल संवर्धन व संरक्षण में अपनी विशेष भूमिका निभाते आ रहे है तथा जल स्रोतों को अपनी स्वश्रम से जीवित रखने में भी उनकी अहम भूमिका रही है नई पीढ़ी को इस विषय की उपयोगिता व समस्या को उनके बीच रखते हुए उनके द्वारा जलसंवर्धन विषय को समझाया गया।
इस भ्रमण के दौरान ग्राम विकास अधिकारी दीपक आगरी , ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आनंद बिष्ट , पूर्व ग्राम प्रधान मदन सिंह बिष्ट , खड़क सिंह बिष्ट, महेंद्र सिंह बिष्ट , भागीरथी बिष्ट , धनौली देवी हरीश बिष्ट , नवीन रावत, विपिन उप्रेती व अन्य ग्राम वासी मौजूद रहे।



ताडी़खेत ब्लॉक के ग्राम सभा बहरों में पेयजल की समस्या से जूझ रहे ग्रामीण, क्षेत्र पंचायत सदस्य विमला रावत ने मौके पर जाकर अधिकारियों को दी क्षतिग्रस्त पेयजल योजना की जानकारी
अल्मोडा़ जिले में आज दिन में यहां अल्टो कार खाई में गिरी,चार की मौत,दो घायल