ताडी़खेत विकास खंड मुख्यालय में अपनी विभिन्न मांगों और विकास कार्यों में कथित भेदभाव को लेकर क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने किया विरोध प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -आज विकास खंड ताड़ीखेत में क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपनी विभिन्न मांगों एवं विकास कार्यों में कथित भेदभाव के विरोध में प्रदर्शन कर ब्लॉक प्रमुख तथा खंड विकास अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य रचना रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य खुशाल मेहरा (जैनौली ), प्रेमा देवी (गंगोड़ा), प्रभात नेगी (पापड़ा), महिपाल बिष्ट (मलौना), वीरेंद्र कुमार (झलौड़ी), महेंद्र सिंह (कालनू) , अर्जुन (आल्मियाकाण्डे )सहित अन्य क्षेत्र पंचायत सदस्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत छात्र संघ चुनाव : नामांकन प्रपत्रों की जांच के बाद घोषित हुए वैध प्रत्याशी

ज्ञापन में क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने आरोप लगाया कि विकास कार्यों के आवंटन में पक्षपात किया जा रहा है तथा सभी निर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों को समान रूप से विकास कार्य नहीं दिए जा रहे हैं। उन्होंने मांग की कि बिना किसी भेदभाव के सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों के क्षेत्रों में समान रूप से विकास कार्य आवंटित किए जाएँ।

यह भी पढ़ें 👉  दीपक रावत बने स्व. डी.सी. पांडे स्मृति कैरम प्रतियोगिता के एकल चैम्पियन

क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं की गई और सभी सदस्यों को समान रूप से विकास कार्य उपलब्ध नहीं कराए गए, तो वे आगामी दिनों में विकास खंड ताड़ीखेत कार्यालय में तालाबंदी, धरना-प्रदर्शन एवं अन्य लोकतांत्रिक आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  मिशन इंटर कॉलेज के छात्र मनीष बिष्ट और राउमावि चिलियानौला के छात्र निखिल कुमार का चयन‌ राज्य स्तरीय विद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ

सदस्यों ने कहा कि ऐसी स्थिति उत्पन्न होने पर उसकी संपूर्ण जिम्मेदारी ब्लॉक प्रमुख ताड़ीखेत एवं खंड विकास अधिकारी की होगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad