धामी सरकार की पहली कैबिनेट का फैसला:राज्य में यूनिफाॅर्म सिविल कोड को लेकर बनेगी समिति

ख़बर शेयर करें -

देहरादूनः पुष्कर सिंह धामी सरकार की पहली कैबिनेट में आज यूनिफॉर्म सिविल कोड पर समिति बनाने का बड़ा फैसला लिया गया।साथ ही विधान सभा सत्र 29 अप्रैल से कराने का भी फैसला लिया गया।

कैबिनेट में फैसला लिया गया कि यूनिफॉर्म सिविल कोड पर समिति सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट के रिटायर जज की अध्यक्षता में बनाया जाएगी।मुख्यमंत्री को समिति बनाने को लेकर कैबिनेट के मंत्रियों ने अधिकृत किया।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में गणपति की विसर्जन शोभायात्रा भव्यता के साथ निकली, हांडी फोड़ कार्यक्रम रहा आकर्षण का केंद्र

ज्ञात हो कि पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूनिफॉर्म सिविल कोड बनाने की बात कही थी।आज कैबिनेट बैठक के बाद सीएम ने कहा आज नई सरकार का गठन होने के बाद मंत्रिमंडल की पहली बैठक हुई. 12 फरवरी 2022 को हमने जनता के समक्ष संकल्प लिया था कि हमारी सरकार का गठन होने पर हम यूनिफॉर्म सिविल कोड लेकर आएंगे.आज हमने तय किया है कि हम इसे जल्द ही लागू करेंगे।हम एक उच्च स्तरीय कमेटी बनाएंगे और वो कमेटी इस कानून का एक ड्राफ्ट तैयार करेगी और हमारी सरकार उसे लागू करेगी.आज मंत्रिमंडल में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर दिया है. अन्य राज्यों से भी हम अपेक्षा करेंगे कि वहां पर भी इसे लागू किया जाए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत छात्र संघ चुनाव : नामांकन प्रपत्रों की जांच के बाद घोषित हुए वैध प्रत्याशी
Ad Ad Ad