बागेश्वर के कपकोट ब्लॉक में सड़क हादसा तीन महिलाओं समेत चार की मौत
बागेश्वर : जिले के कपकोट ब्लॉक के दूरस्थ ग्रामीण इलाक़े रमाड़ी में दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों के मौत की खबर है जबकि दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। कपकोट थाना पुलिस और एसडीआरफ यूनिट की टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया गया।
दरअसल कपकोट ब्लॉक के दूरस्थ बिचला दानपुर के कनौली रमाड़ी में सड़क पर देर सांय एक कार सड़क से करीब 50 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। कार में छह लोग सवार थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस हादसे में दो पुरुष और दो महिलाओं की मौत हुई है। थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि सूचना के बाद मौके पर पुलिस गई है। जांच के बाद मृतकों की पुष्टि की जाएगी।
ADVERTISEMENTS


सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए