आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत के चार खिलाड़ी उदीयमान उन्नयन खिलाड़ी योजना 2026 के लिए चयनित
रानीखेत– आर्मी पब्लिक स्कूल के चार प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन “उदीयमान उन्नयन खिलाड़ी योजना–2026” के लिए हुआ है।10–11 वर्ष आयु वर्ग में गुंजन सामंत एवं अंशिका थपलियाल, जबकि 11–12 वर्ष आयु वर्ग में रितिका एवं सुहानी ने इस प्रतिष्ठित योजना के लिए चयनित होकर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। चयनित सभी खिलाड़ियों को ₹1500 प्रतिमाह की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य कमलेश जोशी ने सभी छात्राओं को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा उन्हें खेल के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय के शारीरिक शिक्षा शिक्षक सैम स्मिथ एवं भूपेंद्र परिहार ने खिलाड़ियों को बधाई दी। इस अवसर पर हेम पंत, बृजेश जोशी, काबू सिंह, गीता लुंठी एवं ज्योति नेगी ने भी सभी चयनित खिलाड़ियों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की।



बनबसा में हुई धामी कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसलों पर लगी मुहर, युवाओं के कौशल विकास के लिए 200करोड़ की योजना मंजूर
कैंची धाम का जाम बना पहाड़ की सबसे बड़ी मुसीबत, करन माहरा ने सरकार को दी चेतावनी