पीजी कॉलेज में “मेरे सपनों का विकसित भारत 2047” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत– राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रानीखेत में आज अखिल भारतीय शिक्षा समागम 2026 के अंतर्गत “मेरे सपनों का विकसित भारत 2047” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर पुष्पेश पांडे द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजिका डॉ. कोमल गुप्ता द्वारा किया गया।प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. लोतिका अमित तथा डॉ. निर्मला जोशी ने संयुक्त रूप से निभाई।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत मिशन इंटर कॉलेज की मदद के लिए शर्मा दंपति आए आगे , सभागार के सौंदर्यीकरण के लिए दी धनराशि

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान – टीना आर्या (एम.ए. तृतीय सेमेस्टर),द्वितीय स्थान – माया आर्या (एम.ए. तृतीय सेमेस्टर, राजनीति विज्ञान),तृतीय स्थान – अपूर्वा अधिकारी (बी.कॉम. पंचम सेमेस्टर, छात्रा) ने प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत मिशन इंटर कॉलेज की मदद के लिए शर्मा दंपति आए आगे , सभागार के सौंदर्यीकरण के लिए दी धनराशि

कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य द्वारा सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की गई। इस अवसर पर डॉ. सत्यमित्र, डॉ. लक्ष्मी देवी, डॉ. बरखा रौतेला, डॉ. बबीता कांडपाल, डॉ. हिमानी नेगी सहित समस्त प्राध्यापकगण और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत मिशन इंटर कॉलेज की मदद के लिए शर्मा दंपति आए आगे , सभागार के सौंदर्यीकरण के लिए दी धनराशि
Ad Ad