मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना2026 के लिए राजकीय जूनियर हाई स्कूल गाड़ी की छात्रा लक्ष्मी मेहरा का दूसरी बार चयन

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत – मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना2026 के लिए राजकीय जूनियर हाई स्कूल गाड़ी की छात्रा लक्ष्मी मेहरा का द्वितीय बार चयन हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  पत्नी को बचाने गए 64 वर्षीय बुजुर्ग की ततैयों के हमले से मौत

ज्ञातव्य है मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना उत्तराखंड सरकार की एक खेल प्रोत्साहन पहल है। इसके तहत 8 से 14 वर्ष की आयु के प्रतिवर्ष 3,900 प्रतिभाशाली बच्चों (प्रत्येक जिले से 150 बालक और 150 बालिकाएं) को 1,500 रुपये प्रति माह की आर्थिक छात्रवृत्ति दी जाती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अमृत लॉ कॉलेज की बिल्डिंग का एक हिस्सा गिरा, पीएसी जवान दबा

राजकीय जूनियर हाई स्कूल के अध्यापिकाओं क्रमशः श्रीमती नानकी कुमारी, डॉ० विनीता खाती, श्रीमती शोभा बोरा ने लक्ष्मी मेहरा की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की है।