रानीखेत महाविद्यालय में एन एस एस के एक दिवसीय शिविर में “विकसित भारत@2047” पर व्याख्यान एवं श्रमदान
रानीखेत।राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत, अल्मोड़ा में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में “विकसित भारत@2047” विषय पर व्याख्यान, स्वयंसेवियों का मार्गदर्शन एवं श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. पुष्पेश पाण्डे ने स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका, शिक्षा, अनुशासन, स्वच्छता एवं सामाजिक सहभागिता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने स्वयंसेवियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान के लिए प्रेरित किया।
राजनीति विज्ञान विभाग के डॉ. बी. के. जोशी ने “विकसित भारत@2047” विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत करते हुए वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य तथा इसे साकार करने में युवा शक्ति की भूमिका पर विचार रखे। स्वयंसेवियों ने व्याख्यान में सक्रिय प्रतिभाग किया और प्रेरणा प्राप्त की।
इसके बाद वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सत्यमित्र, डॉ. बबीता एवं डॉ. रेखा भट्ट के निर्देशन में NSS के लक्ष्य गीत के साथ महाविद्यालय परिसर में श्रमदान किया गया। स्वयंसेवियों ने उत्साहपूर्वक परिसर की स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण में योगदान दिया। इस अवसर पर उन्होंने स्वच्छता संकल्प लेते हुए स्वयं स्वच्छ रहने तथा अपने आसपास के लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित गुलदावरी फाउंडेशन से श्रीमती राधा पंत द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना रानीखेत को आभूषण एवम सांस्कृतिक वेशभूषा प्रदान की गयी। प्राचार्य ने द्वारा गुलदावरी एन जी ओ को धन्यवाद दिया।
कार्यक्रम में डॉ. निधि पाण्डेय, डॉ. बी. के. जोशी, डॉ. राजविंदर कौर, डॉ. कमला, डॉ. सुदर्शन, डॉ. नीमा, डॉ. पूजा, डॉ. नीतिका, डॉ. निष्ठा, डॉ. आस्था सहित NSS स्वयंसेवी एवं महाविद्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।




रानीखेत महाविद्यालय में एन एस एस के एक दिवसीय शिविर में “विकसित भारत@2047” पर व्याख्यान एवं श्रमदान
विकास कार्यों के शिलापट तोड़ने से भाजपाइयों में आक्रोश, संयुक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की