ब्लॉक स्तरीय दो दिवसीय संस्कृत प्रतियोगिता का हुआ भव्य शुभारंभ
रानीखेत -उत्तराखंड संस्कृत अकादमी हरिद्वार के तत्वाधान में आयोजित विकासखंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता , विकासखंड ताड़ीखेत, का भव्य रोचक और मनमोहक शुभारंभ राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, रानीखेत के सभागार में हुआ।
कार्यकम का शुभारम्भ कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री चूड़ामणि हरबोला,
मुख्य अतिथि संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत सुश्री दीक्षिता जोशी ,
विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रानीखेत श्रीमती विमला बिष्ट, डॉ॰ शिवराज सिंह बिष्ट
ब्लाक समन्वयक ने संयुक्त रूप से माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन , पुष्पार्चन , सरस्वती वंदन,एवं मंगलाचारण के साथ किया ।
ताड़ीखेत विकासखण्ड के कनिष्ठ वर्ग और वरिष्ठ वर्ग के छात्र छात्राओं की संस्कृत प्रतियोगिताओ का आयोजन यहां राजकीय आदर्श बालिका इंटर कॉलेज रानीखेत, के सभागार में आज बुधवार व कल गुरुवार को होना है जिसके प्रथम दिवस पर कनिष्ठ वर्ग की विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन आज को मनमोहक ढंग से सम्पन्न हुआ।
कनिष्ठ वर्ग की इन प्रतियोगिताओ में नाटक, समूहगान , समूह नृत्य, वाद- विवाद, आशुभाषण और श्लोकोच्चारण प्रतियोगिताओं में विकासखंड के विभिन्न सरकारी, अर्धसरकारी व निजी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया और अपनी विभिन्न प्रतिभाओं व कला-कौशलों का प्रदर्शन किया।साथ ही विजेता प्रतिभागियों ने निर्धारित पुरस्कार राशि और प्रमाण पत्र भी प्राप्त किए।
कनिष्ठ वर्ग की छः प्रतियोगिताओं में नाटक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रा०बाoइ०का० रानीखेत द्वितीय स्थान आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत के छात्र छात्राओं ने प्राप्त कियासमूहगान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान स्प्रिंग फील्ड रानीखेत द्वितीय श्री राम संस्कृत विद्यापीठ रानीखेत और तृतीय स्थान राजकीय बालिका इंटर कालेज रानीखेत विद्यालय के छात्र छात्राओं ने प्राप्त किया।समूहनृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान स्प्रिंग फील्ड रानीखेत, द्वितीय स्थान आर्मी पब्लिक स्कूल, रानीखेत और तृतीय स्थान राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रानीखेत विद्यालय के छात्र छात्राओं ने प्राप्त किया।
वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान स्प्रिंग फील्ड रानीखेत द्वितीय स्थान आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत और तृतीय स्थान श्री राम संस्कृत विद्यापीठ रानीखेत विद्यालय के छात्र छात्राओं ने प्राप्त किया। आशु भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान श्री राम संस्कृत विद्यापीठ रानीखेत,द्वितीय स्थान आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत और तृतीय स्थान स्प्रिंगफील्ड रानीखेत विद्यालय के छात्र छात्राओं ने प्राप्त किया।
श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेतद्वितीय स्थान राजकीय बालिका इOकाO ताड़ीखेत
औरतृतीय स्थान पी एम श्री राजकीय इंटर कॉलेज भुजान के छात्र छात्राओं ने प्राप्त किया।
मुख्य अतिथि संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत सुश्री दीक्षिता जोशी जी ने उत्तराखंड संस्कृत अकादमी द्वारा आयोजित संस्कृत प्रतियोगिता की प्रशंसा व सराहना की एवं प्रतियोगिता की सफलता व सिद्धि की कामना करते हुए सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य और सफलता के लिए आशीर्वचन प्रदान किए।
संचालन संयुक्त रूप से कृष्ण कुमार उपाध्याय , रमेश चंद्र पपने योगेश कुमार तिवारी और सह- संयोजक चंद्रशेखर बुधोड़ी, ने किया।
आज की इस प्रतियोगिता में ,राहुल कुमार मिश्रा, खीमानंद पांडे ,कृष्ण कुमार उपाध्याय,विनय मोहन जोशी, योगेश तिवारी, श्यामसुंदर आर्या,ज्योति मौलेखी, नवीन चंद्र जोशी,,रमेश चंद्र पपनै,पुष्कर जोशी ,ममता उपाध्याय, आदि शिक्षक और शिक्षिकाएं शामिल रहे।
अंततः आज की कनिष्ठ वर्ग प्रतियोगिता के भव्य व रोचक शुभारंभ और निर्विघ्न व निर्विवाद समापन के लिए विकासखंड संयोजक श्रीमती मीरा नेगी और सह संयोजक चंद्रशेखर बुधोड़ी, ने सभी, अतिथियों, दल प्रभारियों, प्रतियोगिता के विभिन्न कार्यों को सम्पन्न कराने में लगे हुए शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा सहयोगियों और सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया ।






ब्लॉक स्तरीय दो दिवसीय संस्कृत प्रतियोगिता का हुआ भव्य शुभारंभ
मां नंदा सुनंदा महोत्सव कैरम प्रतियोगिता,कमल नगरकोटी व नन्दकिशोर की जोड़ी ने जीती डबल्स की ट्रॉफी