रानीखेत में मां नंदा सुनंदा महोत्सव भव्य शोभायात्रा के साथ संपन्न, लोगों ने नम आंखों से दी आराध्य देवी को विदाई
रानीखेत:रानीखेत में आज 137वां मां नंदा -सुनंदा महोत्सव मां की भव्य डोला यात्रा के साथ संपन्न हुआ।मां को नम आंखों से विदाई दी गई। प्रात: नित्य पूजा के बाद जरूरी बाजार स्थित नंदा देवी मंदिर से भजन कीर्तन और नगाड़े-निशान के साथ मां नंदा-सुनंदा का भव्य डोला शुरू हुआ।
नंदा-सुनंदा के जयकारों और भजनों से माहौल भक्तिमय हो उठा।बेटी-बहन रूपा नंदा-सुनंदा के दर्शनों और विदा करने के लिए समूचा क्षेत्र रानीखेत पहुंचा था। जगह-जगह आरती हुई और श्रद्धालुओं ने पुष्प-अक्षत की वर्षा कर लोक में रची-बसी आराध्य देवी को नम आंखों से विदाई दी।सांस्कृतिक शोभायात्रा में स्कूली बच्चों का उत्साह भी देखने लायक रहा। बच्चे पूरे उत्साह से रंगारंग प्रस्तुति देने के साथ मां नंदा-सुनंदा के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे।डोले के साथ निकली भव्य सांस्कृतिक शोभायात्रा में स्कूली बच्चों ने जहां नंदा-सुनंदा की स्तुति से माहौल में भक्तिरस घोल दिया, वहीं धार्मिक आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के जरिए पर्वतीय अंचल की समृद्ध लोक संस्कृति भी जीवंत हो उठी।शोभायात्रा में लोकगीतों व नृत्य की धूम मची रही। जवाहर नवोदय विद्यालय ताड़ीखेत के विद्यार्थियों ने हमेशा की तरह छोलिया नृत्य का मनमोहक प्रदर्शन किया। शोभायात्रा में नगर के नेशनल इंटर कॉलेज,मिशन इंटर कॉलेज, वीर शिवा स्कूल, छावनी इंटर कॉलेज ने प्रतिभाग किया। द्यूलीखेत, रोडवेज स्टेशन, सदर बाजार, गांधी चौक, विजय चौक होते हुए डोला वापस नंदा देवी मंदिर पहुंचा। जिसके बाद विसर्जन यात्रा कालू गधेरा के लिए रवाना हुई जहां विधिवत मूर्तियों का विसर्जन किया जाएगा।
शोभायात्रा में यजमान आशीष साह व भावना साह नंदा देवी समिति अध्यक्ष गौरव भट्ट,सांस्कृतिक संयोजक विमल सती , समिति संरक्षक हरीश लाल साह, विधायक डॉ प्रमोद नैनवाल, पूर्व विधायक करन माहरा, जिला पंचायत सदस्य शांति उप्रेती, क्षेत्र प्रमुख बबली मेहरा,क्षेत्र प्रमुख हीरा सिंह रावत,धन सिंह रावत,विमला रावत, गोपाल दत्त उप्रेती,दीप भगत, मोहन नेगी,गौरव तिवारी, दीपक पंत,अभिषेक कांडपाल, राजेन्द्र पंत,कैलाश पांडे,अगस्त लाल साह,एल एम चंद्रा,भुवन साह, ,मोहिल साह ,दीपक पंत, पंकज साह, मुकेश साह, किरन लाल साह,हरित साह,पुरोहित पं विपिन पंत, प्रमोद कांडपाल, विनोद कांडपाल,धीरज अग्रवाल , परमवीर मेहरा, सोनू सिद्दीकी, जयंत रौतेला, अनिल वर्मा, सहित तमाम लोग मौजूद रहे।




मां नंदा सुनंदा महोत्सव रानीखेत में उत्तराखण्डी व्यंजन प्रतियोगिता में नीमा बिनवाल और ऐपण में कमला जोशी अव्वल, चित्र कला के परिणाम भी घोषित