यहां करन माहरा के पक्ष में मातृशक्ति के समवेत नारों से गूंजी गांव की पगडंडियां
रानीखेत ः जैसे -जैसे मतदान की तारीख निकट आ रही है राजनैतिक पार्टियों का चुनाव प्रचार अभियान निरंतर तेज होता जा रहा है।क्या युवा, क्या महिलाएं हर कोई अपने प्रत्याशी को वोट दिलाने के लिए समूह बनाकर गांव की पगडंडियां नाप रहा है।आज रानीखेत के आसपास के गांव में कांग्रेसकी महिला कार्यकर्ताओं ने सघन जनसम्पर्क किया और करन माहरा के लिए वोट की अपील की।
रानीखेत नगर से जुड़े खनिया गांव में आज पूर्व प्रमुख रचना रावत के नेतृत्व में महिलाओं ने डोर टू डोर जनसम्पर्क कर कांग्रेस प्रत्याशी करन माहरा के लिए वोट और आशीर्वाद मांगा। इस दौरान गांव की पगडंडियां महिलाओं के समवेत नारों ‘एक ही रटन,हाथ का बटन’ और ‘करन माहरा जिंदाबाद ‘ से गूंजती रही।
ADVERTISEMENTS


ग्राम सभा ऐरोड़ में भव्य रूप में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भाजपा नेता, पूर्व सहायक सेना नायक एस एस बी,दीप पांडे रहे मुख्य अतिथि
एपीएस रानीखेत के प्राचार्य कमलेश जोशी ने पूर्ण किए प्रधानाचार्य के रूप में 25 वर्ष