राजकीय आदर्श बालिका इंटर कॉलेज रानीखेत में धूमधाम से मना हिंदी दिवस, हिंदी साहित्य के इतिहास पर डाला गया प्रकाश
रानीखेत– राजकीय आदर्श बालिका इंटर कॉलेज में हिंदी दिवस धूमधाम से मनाया गया। जिसमें विद्यालय की छात्राओं द्वारा भाषण एवं स्वरचित कविताएं प्रस्तुत की गई।
कार्यक्रम में सहायक अध्यापिका हिंदी श्रीमती गीता राणा द्वारा हिन्दी साहित्य के इतिहास पर प्रकाश डाला गया एवं हिन्दी प्रवक्ता श्रीमती विजया तिवारी द्वारा स्वरचित कविता प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम का संचालन कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा बबीता आर्या द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती बिशौला देवी हिंदी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों की सराहना की । कार्यक्रम में विद्यालय की समस्त शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।


ADVERTISEMENTS


ग्राम सभा ऐरोड़ में भव्य रूप में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भाजपा नेता, पूर्व सहायक सेना नायक एस एस बी,दीप पांडे रहे मुख्य अतिथि
एपीएस रानीखेत के प्राचार्य कमलेश जोशी ने पूर्ण किए प्रधानाचार्य के रूप में 25 वर्ष