कैबिनेट बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण फैसले,आशा वर्करों के मानदेय में वृद्धि

ख़बर शेयर करें -

देहरादूनः आज कैबिनेट की बैठक में 28 प्रस्ताव आए ।
कैबिनेट बैठक के फैसलों की जानकारी देते हुए शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने बताया कि-
आशा कार्यकत्रियों के मानदेय में 1000 की वृद्धि, प्रोत्साहन राशि 500 की विधि की गई है।
6500 रुपये मानदेय आशा कार्यकत्रियों को हर महीने मिलेंगे।
सोमेश्वर अस्पताल को मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत किया जाएगा उच्चीकृत
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय वृद्धि फैसला मुख्यमंत्री पर छोड़ा गया।
परिवहन विभाग के दो प्रस्ताव वापस लिए गए है।
विधायक निधि में 2 प्रतिशत कन्टेजेन्सी को 1 प्रतिशत किया गया।
उपनल कर्मचारियों के वेतन में हर वर्ष होगी बढ़ोत्तरी।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्र की भाजपा सरकार में देश की लोकतांत्रिक संस्थाएं- व्यवस्थाएं खतरे में, पत्रकार वार्ता में बोले कांग्रेस नेता

10 साल से कम सेवा व 10 साल से अधिक सेवा वाले कर्मचारियों के लिए हुए नियम निर्धारित।
धान की क्रय नीति हुई पास, धान कॉमन का मूल्य 1960 हुआ निर्धारित।
चमोली में 757 नाली का मूल्य आईटीबीपी के पक्ष अमल दरामद मयूटीशियन करने का निर्णय।
500 पंचायत घर बनाने के लिए 20 करोड़ की धनराशि का प्रावधान।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड व हिमाचल के सोलह‌ जन संगठनों के‌ प्रतिनिधियों की दो दिवसीय कार्यशाला, घरेलू हिंसा की शिकार महिलाओं को क़ानूनी संरक्षण का लाभ दिलाने पर‌ बल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *