रानीखेत में गांधी चौक सहित विभिन्न स्थानों पर मां दुर्गा महोत्सव की धूम,कल बुधवार को होगी महिलाओं की डांडिया नृत्य प्रतियोगिता
रानीखेत – रानीखेत नगर व आस-पास मां दुर्गा महोत्सव की धूम है। गांधी चौक , बैंक बिल्डिंग,खनिया, में आज भी पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की आवत बनी रही। मां दुर्गा पूजा प्रतिमा पंडालों में सुबह के वक्त पूजा अनुष्ठान जारी रहे।
मां दुर्गा पूजा महोत्सव समिति द्वारा यहां गांधी चौक में मां दुर्गा पूजा पंडाल के अलावा पू्र्व वर्षो की भांति विभिन्न स्टाल्स लगाकर कार्यक्रम स्थल को मिनी मेले का रूप दिया गया है। आज तीसरे दिन भास्कर कपिल व ममता कपिल यजमान की भूमिका में पूजा अनुष्ठान में शामिल रहे।पूजा अनुष्ठान पं विजय पांडे, पं विपिन पंत, पंत , पं शेखर पंत, पं तारा दत्त पंत, पं भावेश पंत ने पूजा अनुष्ठान संपन्न कराए। बुधवार 18अक्टूबर 2023 को अपराह्न तीन बजे से मां दुर्गा पूजा महोत्सव समिति द्वारा महिलाओं की डांडिया नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।


शिवमन्दिर में 23वें छात्रवृत्ति एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन, दर्जनभर विद्यालयों के मेधावी ,दिव्यांग निराश्रित विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की गई।
जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्ज़ा, अध्यक्ष पद पर मिनी लटवाल और उपाध्यक्ष पद पर भावना जोशी निर्विरोध निर्वाचित