तालाब में डूबे करूणेश का शव घंटों की मशक्कत के बाद आज हुआ बरामद,

ख़बर शेयर करें -

रामनगर:- पीरुमद्वारा क्षेत्र अंतर्गत गांव थारी राजपुर रोड निवासी एक बालक की तालाब में डूबने से मौत हो गई।आज सुबह कडी़ मेहनत के बाद एसडीआर एफ ने उसका शव निकाला।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंगलवार के दिन गांव थारी राजपुर रोड निवासी 13 साल का करुनेश बिष्ट पुत्र स्वर्गीय पदम सिंह बिष्ट अपने दो अन्य दोस्तों के साथ गांव में स्थित एक तालाब में नहा रहा था, अचानक वह पानी में डूबने लगा और बचाव के लिए शोर मचाने लगा। संग नहा रहे उसके दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन नाकामयाब रहे। हादसे की सूचना दोस्तों ने स्थानीय लोगों को दी।जिसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस व एसडीआर एफ की टीम मौके पर पहुंची और करूणेश की तलाश शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना में क्षेत्र के चार खिलाड़ी चयनित,खेल प्रेमियों ने जताई खुशी

घंटों की मेहनत के बाद आज सुबह पुलिस व एसडी आर एफ द्वारा शव को तलाशकर तालाब से बाहर निकाला जा सका।पुलिस ने करूणेश के शव को अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मिशन इंटर कॉलेज के छात्र मनीष बिष्ट और राउमावि चिलियानौला के छात्र निखिल कुमार का चयन‌ राज्य स्तरीय विद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ
Ad Ad Ad