जन सेवा समिति रानीखेत ने दिया मानवता का परिचय, गरीब मजदूर का मुक्तिधाम में किया अंतिम संस्कार
रानीखेत – समाजसेवी सतीश चंद्र पांडेय और उनकी जन सेवा समिति टीम ने आज एक मजदूर की अन्त्येष्टि कर एक बार फिर मानवता का परिचय दिया।
कफडा़ में मेहनत मजदूरी कर जीवनयापन करने वाला मन बहादुर स्वास्थ्य खराब होने के कारण पिछले दस दिन से यहां चिकित्सालय में भर्ती था , इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। यहां मुक्ति धाम में सतीश चंद्र पांडेय और उनकी टीम ने मनबहादुर का हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार किया।
बता दें कि मनबहादुर पेट की खातिर 15वर्ष की उम्र से कपड़ा में मेहनत मजदूरी कर रहा था तथा पचास वर्षों से कपड़ा में ही निवास कर रहा था। उसका और कोई परिजन- संबंधी नहीं था। बीमार होने पर कफडा के व्यापारियों ने उसे रानीखेत चिकित्सालय में भर्ती कराया और उसके इलाज पर पैसा लगाया।

यहां स्वीकृति के 12साल बाद भी सड़क नहीं, मरीजों को डोली के सहारे लाना पड़ता है मुख्य मार्ग तक, ग्रामीणों ने किया चुनाव बहिष्कार का ऐलान
रानीखेत महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योगाभ्यास कार्यक्रम का सफल आयोजन