रानीखेत में ‘जेन जी’ की प्रेरणादायक शुरुआत,स्वत:प्रेरणा से शुरू कर दिया ऐसा अभियान,कि हो रही सराहना

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत – जंतर मंतर दिल्ली में हुए छात्र आंदोलन में जनरेशन जेड के कुछ चेहरों के उदंड व्यवहार को सभ्य समाज भूला भी नहीं था कि छावनी नगरी रानीखेत के जनरेशन जेड यानी जेन जी के प्रेरणादायक प्रयासों की शुरुआत ने समाज में बेहतर संदेश दिया है।

रानीखेत के जेन जी अब केवल स्कूली अभियानों में स्वच्छता के नारे नहीं लगा रहे, बल्कि स्कूल से हटकर छुट्टी के दिन जमीन पर उतर कर इसे प्रभावी आंदोलन बना रहे हैं।पहाड़ों रास्तों की सफाई का श्रमदान के जरिए इन जेन जी ने जो बीड़ा उठाया है निश्चित ही ऐसी स्वत: जागरूकता बड़ा बदलाव ला सकती है। जनरेशन जेड अंतर्गत आने वाले इन छात्रों ने स्वच्छता अभियान के लिए प्रत्येक रविवार का दिन चुना है और ‘जेन जी क्लिन इंडिया‘ ग्रुप बनाया है जिसके तहत हर रविवार अलग-अलग स्थानों पर कचरा हटाने का संकल्प लिया है।आज रविवार इन छात्रों ने रानी झील -कनौसा स्कूल के आगे मार्ग में स्वच्छता अभियान चलाया। इनका कहना है कि स्वच्छता के लिए नारों से ऊपर उठकर काम करना ज़रूरी है।यह अभियान स्वत:प्रेरणा से किया जा रहा है,इस मुहिम में आगे और भी जेन जी जुड़ेंगे ऐसी उन्हें उम्मीद है।

यह भी पढ़ें 👉  ताड़ीखेत ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ, चयन ट्रायल में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

यूं तो किसी भी शहर, क्षेत्र को स्वच्छ बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक का योगदान अहम है, लेकिन जेन जी क्लिन इंडिया ने जो प्रेरणादायक शुरुआत की है इसके लिए इनके जोश और समर्पण को सराहा जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  ताड़ीखेत ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ, चयन ट्रायल में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
ADVERTISEMENTS Ad Ad