ताड़ीखेत ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ, चयन ट्रायल में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

ख़बर शेयर करें -


रानीखेत:नेशनल स्कूल गेम्स के अंतर्गत आज ताड़ीखेत ब्लॉक में ब्लॉक स्तरीय हॉकी, बैडमिंटन और टेबल टेनिस प्रतियोगिताओं का शानदार आगाज हुआ। खेल के प्रति युवाओं के उत्साह और प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन विभिन्न खेलों में देखने को मिला।
​ छावनी इंटर कॉलेज में हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लॉक क्रीड़ा समन्वयक डॉ. शिवराज सिंह बिष्ट एवं प्रधानाचार्या विनीता लोहनी द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। चयन ट्रायल के आधार पर जिला स्तर हेतु ​अंडर-14 बालिका वर्ग हेतु निकिता, चित्रा शर्मा, प्राची रावत का चयन किया गया।अंडर-14 बालक वर्ग में सोजफ, अतीफ हुसैन, हर्षित कुमार, नवीन सिंह बिष्ट, विराट, कृष्णा बिष्ट, जतिन बिष्ट, नमन मेहरा, तन्मय मेहरा औरअंडर-17 बालक वर्ग में ललित बिष्ट, करण नेगी, हर्षित कुमार, करन, प्रियांशु कुमारका चयन हुआ।
​अंडर-17 बालिका वर्ग में प्रेरणा शर्मा, बिंदिया, योगिता संजना बिष्ट, माहिनूर, भूमिका मेहरा और अंडर-19 बालक वर्ग में अभिज्ञान कुमार, हर्षित बिष्ट, अब्दुल रुमान, दीपांशु आर्या, अयान अहमद, अफान अहमद, आर्यन कुमार, ललित, लक्की, ईशान मेहरा चयनित हुए।निर्णायक एवं चयनकर्ता अजयचंद ,शादाब, धीरज वर्मा, दीपक मेहरा, प्रमोद राज रहे।
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रानीखेत इंडोर सभागार में हुई ​बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर जिला स्तर के लिए अपनी जगह बनाई।
​अंडर-19 बालक वर्ग विकास कुमार, सुमित, पंकज रावत, नवीन सिंह खत्री चयनित हुए वहीं ​अंडर-17 बालिका वर्ग में हर्षिता बोरा, लता रौतेला, प्रिया व अंडर-17 बालक वर्ग में राहुल बिष्ट, त्रिभुवन सिंह रावत, गोविंद सिंह रावत, कुशाग्र उपाध्याय, प्रियांशु का चयन हुआ।
​अंडर-14 बालक वर्ग में अनस, हर्ष कुमार और अंडर-14 बालिका वर्ग राजेश्वरी डोबरियाल, कंचन फर्त्याल का चयन हुआ। प्रतियोगिताओं का संचालन संतोष भट्ट, धर्मेश बोरा, मनमोहन सिंह, राहुल त्यागी, गीता शर्मा, दिगंबर बिष्ट द्वारा किया गया।
​कार्यक्रम के समापन पर ब्लॉक क्रीड़ा समन्वयक डॉ. शिवराज सिंह बिष्ट ने सभी विजयी और चयनित खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय टेबल टेनिस एवं बैडमिंटन प्रतियोगिताएं आगामी 24 और 25 अगस्त को अल्मोड़ा स्टेडियम में आयोजित की जाएंगी।

यह भी पढ़ें 👉  पीजी कॉलेज में "मेरे सपनों का विकसित भारत 2047" विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित
ADVERTISEMENTS Ad Ad