कल आ रहे हैं केजरीवाल देहरादून,फ्री बिजली पर ‘सेर पर सवा सेर’बनने,आप में उत्साह

ख़बर शेयर करें -

देहरादून- :दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल कल रविवार को उत्तराखंड आ रहे है।केजरीवाल सुबह तकरीबन 10:40 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे ,जहां आप कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे।उसके बाद वो सीधे, होटल मधुबन जाएंगे जहां पदाधिकारी उनका स्वागत करेंगे। केजरीवाल दोपहर 12.30 बजे पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे। उनके इस दौरे को चुनावी तैयारी के रूप में देखा जा रहा है ।

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड में 2022का विधान सभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है,पार्टी राज्य में आए दिन जनता की समस्याओं को लेकर न सिर्फ धरना -प्रदर्शन कर सरकार को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ रही वहीं प्रदर्शनों के जरिए कार्यकर्ताओं को एकजुट करने,जनता तक पैंठ तय करने और खुद को चुनाव के लिए वार्म अप करने का निरंतर प्रयास कर रही है।इसी क्रम में अब ‘आप’ के संरक्षक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का उत्तराखंड में पहला कार्यक्रम रखा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 18 वर्षीय नवविवाहिता कोहिनूर हत्याकांड: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि, पति समेत चार आरोपी गिरफ्तार

माना जा रहा है कि केजरीवाल के आने से कार्यकर्ताओं के मनोबल और उत्साह में इजाफा होगा। वहीं उनके दौरे को फ्री बिजली के मुद्दे को अपने पक्ष में लेने की कोशिश के रूप में भी देखा जा रहा है।दर असल बीजेपी के उर्जा मंत्री डाॅ हरक सिंह रावत पहले ही 100यूनिट बिजली फ्री और 200यूनिट पर 50फीसद छूट का ऐलान कर चुके हैंअब देखना यह है कि कल रविवार को देहरादून में प्रेस वार्ता में केजरीवाल इससे भी आगे जा कर कितने सौ यूनिट बिजली फ्री करने का वादा करते हैं।सच तो यह है कि केजरीवाल इस तरह की पैंतरेबाजी में माहिर हैं ,पंजाब में इस पैंतरे को चलने के बाद अब उत्तराखंड में इसको आजमाने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत लालकुर्ती रामलीला में धनुष यज्ञ व परशुराम-लक्ष्मण संवाद का जीवंत मंचन, विधायक नैनवाल रहे मौजूद

केजरीवाल ने उत्तराखंड पहुंचने की पूर्व बेला पर ही अपनी सोशल नेटवर्किंग साइट ट्वीटर के जरिए आज यह संदेश भी दे दिया कि फ्री बिजली के मुद्दे को वह अपने हाथ से किसी कीमत पर जाने नहीं देना चाहते यही वजह है कि उत्तराखंड के उर्जा मंत्री के इस मुद्दे को लपकने के बाद राज्य में आप की बेचैनी को किसी बडे़ वादे से शांत करने कल वह दून आ रहे हैं। उन्होंने ट्वीट किया है कि उत्तराखंड बिजली पैदा करता है फिर भी लोगों को यहां इतनी महंगी बिजली क्यों मिलती है जबकि दिल्ली अन्य राज्यों से खरीदकर भी जनता को फ्री बिजली दे रहा है।कल देहरादून में मिलते है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड कैबिनेट बैठक: मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान योजना को मंजूरी, ₹7,412 करोड़ का अनुपूरक बजट आएगा;जानिए क्या-क्या हुए बड़े फैसले

लगता है केजरीवाल कल बिजलीवाल बनकर उत्तराखंड आ रहे हैं देखना होगा प्रेस वार्ता में बडे़ वादों की हाई वोल्टेज से किस का फ्यूज उडा़ते हैं,क्योंकि लोक लुभावन वादों में उनका कोई सानी नहीं।

कल प्रेस वार्ता के बाद उनका कार्यकर्ताओं से मुलाकात का कार्यक्रम है उसके बाद शाम 4 बजे बाद वह दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad