केवि रानीखेत प्रबंधन ने की विद्यालय की शैक्षिक ,गैर शैक्षिक गतिविधियों की सराहना

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -: केंद्रीय विद्यालय में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में विद्यालय की शैक्षिक गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा हुई। चेयरमैन और कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र के कमांडेंट ब्रिगेडियर आईएस साम्याल ने तमाम विंदुओं पर विस्तार से जानकारी हासिल की। विद्यालय में हुए निर्माण कार्य और छात्र पंजीकरण वृद्धि की सराहना की गई। पठन पाठन को और बेहतर बनाने पर भी मंथन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  गोविंद मैमोरियल स्प्रिंग फील्ड पब्लिक स्कूल में बाल श्रम निषेध तथा वर्षा ऋतु विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

प्राचार्य श्री सुनील कुमार जोशी ने शैक्षिक वर्ष में विद्यालय की प्रगति पर रिपोर्ट पेश की। सबसे पहले सीबीएसई की प्रथम सत्र परीक्षा पर चर्चा हुई। विद्यालय में चल रहे निर्माण कार्य और सौंदर्यीकरण की सराहना की गई। छात्र पंजीकरण में हुई वृद्धि को भी सराहा गया। विद्यालय में शैक्षिक और गैर शैक्षिक विषयों पर लगातार हो रहे प्रयासों की जानकारी दी गई। ऑफलाइन और ऑनलाइन शैक्षिक गतिविधियों पर चर्चा हुई ।कहा कि आपदा के वक्त निर्विवाद गति‌ से शैक्षिक कार्य किए गए। कहा कि मोबाइल के दुष्परिणामों को देखते हुए इसके अ‌त्यधिक प्रयोग को प्रतिबंधित किया जाना जरूरी है। चेयरमैन के सम्मुख विद्यालय विद्यालय भवन के सौंदयीकरण और कर्मचारी आवासों के जीर्णोद्धार का मसला भी रखा गया। यहां मेजर मणिकृष्णन, डा. विपिन शाह, डॉ गजेंद्र राव क्षेत्रीय आयुर्वेदिक अनुसंधान संस्थान, डॉ पवन तेवाड़ी चिकित्सक छावनी परिषद, नीरज शाह, कविता जोशी, उपप्राचार्य प्रवीण शर्मा, गौरव मिश्रा आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  यहां स्वीकृति के 12साल बाद भी सड़क नहीं, मरीजों को डोली के सहारे लाना पड़ता है मुख्य मार्ग तक, ग्रामीणों ने किया चुनाव बहिष्कार का ऐलान
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad