खिरखेत इंटर कॉलेज में होगा 20 अगस्त को वृहद बहुद्देशीय विधिक जागरूकता शिविर, तहसील क्षेत्र की जनता से लाभ उठाने की अपील

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा के संयुक्त तत्वावधान में बीस अगस्त प्रातः दस बजे से खिरखेत इंटर कॉलेज में बहुद्देशीय विधिक जागरूकता शिविर आयोजित होने जा रहा है। जिसमें माननीय उत्तराखंड उच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायमूर्ति/कार्यपालक अध्यक्ष उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल की गरिमामय उपस्थिति रहेगी। शिविर में जनसमस्याओं का मौके पर निस्तारण करने का प्रयास किया जाएगा।
शिविर में अल्मोड़ा के समस्त सरकारी विभागों के स्टाल्स लगाये जाएंगे।साथ ही विभागाध्यक्ष अपने विभागों से संबंधित जानकारी देंगे एवं मौके पर जन समस्याओं का निराकरण करने का प्रयास करेंगे।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं सचिव के अलावा रानीखेत बार एसोसिएशन ने भी तहसील क्षेत्र की जनता से इस महत्वपूर्ण शिविर में पहुंच कर लाभ उठाने का निवेदन किया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  द्वाराहाट में केंद्र सरकार के 12साल बेमिसाल के तहत लगा बहुद्देशीय शिविर बना सियासी अखाड़ा, विधायक मदन बिष्ट और भाजपा नेता अनिल शाही के बीच जमकर हुई तू तू -मैं मैं
Ad Ad Ad