जानें गर्भवती ने फांसी लगाकर जान दी
अल्मोडा़ जिले के लमगडा़ क्षेत्र में एक गर्भवती महिला ने फाँसी के फंदे में झूलकर अपने प्राण तज दिए।
मिली जानकारी के मुताबिक लमगडा़ क्षेत्र के मालता जलना गांव की २८साल की गायत्री देवी पत्नी केशव राम ने शुक्रवार की सायं अपने कमरे में दुपट्टे से फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। परिवार वाले उसे बचाने की कोशिश में अल्मोडा़ लेकर आए यहां जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस मौत के कारणों की जांच में जुटी है।

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत छात्र संघ चुनाव : नामांकन प्रपत्रों की जांच के बाद घोषित हुए वैध प्रत्याशी
रानीखेत में गणपति की विसर्जन शोभायात्रा भव्यता के साथ निकली, हांडी फोड़ कार्यक्रम रहा आकर्षण का केंद्र