अंडर 19 बालक वर्ग की राष्ट्रीय विद्यालय हॉकी प्रतियोगिता के लिए हुआ कुनाल बिष्ट का चयन, रांची में 29जनवरी से होगी प्रतियोगिता
रानीखेत – ताड़ीखेत विकासखण्ड के ग्राम जोग्याड़ी निवासी कुनाल बिष्ट का चयन 68 वीं अंडर 19 बालक वर्ग की राष्ट्रीय विद्यालय हॉकी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्रतियोगिता 29जनवरी से2फरवरी तक राँची ,झारखंड में आयोजित होगी।
बता दें कि कुनाल बिष्ट इससे पहले भी अंडर 17 वर्ग की राष्ट्रीय हाकी प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर चुके हैं, कुनाल बिष्ट 2024-25 में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले क्षेत्र से पांचवे खिलाडी़ है इनसे पूर्व लक्षित विष्ट, शिवांग मेहरा, संजना बिष्ट, वरुण उप्रेती 2024-25 में राष्ट्रीय प्रतियोगिता
में प्रतिभाग कर चुके हैं। इसके साथ ही आरती बिष्ट ललिता चौधरी व अजय मावड़ी अन्तर विश्वविद्यालय
प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर चुके है। खिलाडियों के इस उपलब्धि के लिए हॉकी संघ के अध्यक्ष अगस्त लाल साह, जुबेद अहमद, धीरज बिष्ट, सुकृत साह, धीरज वर्मा, हेमन्त बिष्ट, हरीश मनराल ललित बिष्ट, संजय बिष्ट, उमेश बिष्ट, जयन्त रौतेला व समस्त खेल प्रेमियो ने बधाई देते हुए खिलाडियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।