नैनीताल में गत रात्रि आतिशी रॉकेट की चिंगारी से तिमंजिला भवन चढ़ा आग की भेंट, लाखों का सामान खाक

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल – यहां मल्लीताल स्थित बेकरी कंपाउंड में रात लगभग 12:30बजे एक तीन मंजिले भवन में आग लग गई। आबादी क्षेत्र वाले बेकरी कंपाउंड में दीपावली के आतिशी रॉकेट ने रामकिशोर बेदी के तीन मंजिले मकान को आग की भेंट चढ़ा दिया। स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना तत्काल अग्निशमन विभाग को दी, जिसके बाद 100 मीटर दूर बने अग्निशमन कार्यालय से टीम पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  आर्मी पब्लिक स्कूल, रानीखेत में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

घंटों की मशक्कत के बाद टीम को पानी की लाइन में पानी नहीं मिल सका और इस बीच आग का वेग बढ़ते चला गया। अग्निशमन की टीम ने बमुश्किल आग बुझानी शुरू की। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि पानी की लाइनों में पानी ही नहीं आया, जिससे आग बुझाने में काफी परेशानी हो गई। मकान तक पहुंचने का रास्ता संकरा होने के कारण अलग अलग जगहों से पानी लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  यहां स्वीकृति के 12साल बाद भी सड़क नहीं, मरीजों को डोली के सहारे लाना पड़ता है मुख्य मार्ग तक, ग्रामीणों ने किया चुनाव बहिष्कार का ऐलान

आग से मकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। बमुश्किल अग्निशमन की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग से लाखों का सामान जलकर खाक हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  हैडा़खान मंदिर परिसर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 150से अधिक साधकों ने किया योगाभ्यास
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad