नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास होने पर‌ भाजपाइयों ने मिष्ठान वितरण कर मनाई खुशी

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -27 साल बाद लोकसभा में महिला आरक्षण बिल नारी शक्ति वंदन अधिनियम नाम से पास होने पर यहां भाजपाइयों ने खुशी जताते हुए मिष्ठान वितरण किया।

इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की कुमाऊं संयोजक विमला रावत ने कहा कि भारत की नारी को लोकसभा और विधानसभाओं में एक तिहाई आरक्षण की शक्ति देने वाला बिल लोकसभा से पहली बार पास हुआ जो ऐतिहासिक कदम है। मोदी जी ने न सिर्फ विधायिका में नारियों को 33%आरक्षण देकर‌ देश की‌ नारी शक्ति को और अधिक सशक्त बनाया है अपितु लोकतंत्र की यात्रा को भी और अधिक मजबूत किया है।

कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीप भगत , सभासद नामित मोहन नेगी, मंडल अध्यक्ष मनीष चौधरी, मीडिया प्रभारी रामेश्वर गोयल,मंडल महामंत्री उमेश पंत , दर्शन मेहरा , जिला महामंत्री सुनीता डाबर, जिला कार्यकारिणी सदस्य रेखा आर्य ,माया नैनवाल , भारती भगत, मीना वर्मा , अनु सोनकर, आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad