महासंघ टैक्सी यूनियन कुमाऊं मंडल के पदाधिकारी परिवहन मंत्री से मिले, मांगों पर बनी सहमति
रानीखेत -महासंघ टैक्सी यूनियन कुमाऊं मंडल के पदाधिकारियों ने एटीएस,, जीपीएस ,नैनीताल प्रवेश,टैक्स माफी,चुनाव ड्यूटी में लगे वाहनों का भुगतान आदि लम्बित मांगों को लेकर परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा, परिवहन सचिव रविनाथ रामन एवं अपर आयुक्त सनत कुमार सिंह से मुलाकात कर की।
परिवहन मंत्री एवं अधिकारियों के साथ हुई बैठक सकारात्मक रही जिसमें अनेक फैसले लिए गए। बैठक में कहा गया कि समस्त परिवहन कार्यालयों में एक पखवाड़े के भीतर वाहनों की फिटनेस प्रारम्भ होना सुनिश्चित होगा!। बैठक में जीपीएस मामले में कहा गया कि राज्य सरकार जल्द ही समस्त परिवहन कार्यालयों के बाहर न्यूनतम दर चस्पा कराएगी।
कर माफ़ी को लेकर भी एक से डेढ़ माह के भीतर समाधान का भरोसा दिया गया।लंबित चुनाव ड्यूटी वाहन भुगतान पर समस्त जिलों के परिवहन कार्यालयों को स्पष्ट रूप से शीघ्र भुगतान हेतु दो दिन के भीतर पत्र द्वारा आदेशित करने की बात भी बैठक में कही गई।
महासंघ की मांग थी कि किराया सूची को लेकर कुछ परिवहन अधिकारियों द्वारा चालान किए जा रहे हैं इस पर स्पष्ट रूप से समस्त परिवहन अधिकारियो को निर्देशित किया गया कि किराया सूची पर किसी भी प्रकार का चालान न किया जाए। नैनीताल प्रवेश मामले में राज्य सरकार के साथ महासंघ भी हाई कोर्ट में अपना पक्ष रखेगा ऐसा तय हुआ। बैठक में महासंघ के अध्यक्ष- शंकर सिंह बिष्ट महासचिव- नवल किशोर उपाध्यक्ष- दीपक चौधरी ने टैक्सी चालकों का पक्ष प्रभावी ढंग से रखा ।


महासंघ टैक्सी यूनियन कुमाऊं मंडल के पदाधिकारी परिवहन मंत्री से मिले, मांगों पर बनी सहमति
आर्मी पब्लिक स्कूल ने आयोजित किया उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति, परंपराओं और लोककलाओं को समर्पित कार्यक्रम ‘रूट्स एंड रिदम’